एकीकृत बाल विकास परियोजना किरन्दुल द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित
Integrated Child Development Project Kirandul invites claim objection for the vacant post of Anganwadi worker
दंतेवाड़ा, 29 जनवरी 2026 कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना किरन्दुल द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार ग्राम बुरगुम जोगापारा, बुरगुम गायतापारा, अचेली में 22 दिसंबर एवं 23 दिसंबर 2025 के द्वारा आंगनबाड़ी, कार्यकर्ता, सहायिका के रिक्त पद की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। प्राप्त आवेदन का निर्धारित मापदण्ड अनुसार पैनल तैयार किया जा चुका है, जिसका मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण भी किया जा चुका है।
अतः पैनल सूची परियोजना कार्यालय किरन्दुल तथा जनपद पचंयात कुआकोण्डा संबंधित ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने संबंधी सुधार हेतु अभ्यार्थियों से दावा आपत्ति प्रकाशन दिनांक के 10 दिवस के भीतर दावा आपत्ति आंमत्रित की जा रही है। ताकि वरीयता के आधार पर नियुक्ति कार्यवाही को अंतिम रूप दिया जा सके। समय सीमा के भीतर अभ्यावेदन प्राप्त नहीं होने की स्थिति में विचार नहीं की जावेगी।






