काजू-बादाम से भी पावरफुल है ईरान का मशहूर ड्राई फ्रूड, हड्डियों में भर देगा जान
Iran's famous dry fruit is more powerful than cashews and almonds, it will fill your bones with life
इंदौर। ड्राइड एप्रिकोट यानी सूखी खुबानी ईरान का मशहूर ड्राई फ्रूट है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कि शरीर को ढेरों विटामिन के साथ अनगिनत फायदे भी देता है। ये इम्यूनिटी मजबूत बनाता है, जिससे सर्दी, ज़ुकाम, कफ आदि जैसी कई आम बीमारियां दूर रहती है।
हार्ट हेल्थ स्वस्थ रखे
सूखी खुबानी में एंटी ऑक्सीडेटिव और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कि हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। ये आर्टरी में कोलेस्ट्रॉल जमा होने से रोकता है। इस तरह ये हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।
इम्युनिटी बढ़ाए
विटामिन और मिनरल से भरपूर सूखी खुबानी ब्लड से टॉक्सिक चीजों को निकालता है। ये सर्दी और ज़ुकाम को शुरू होने से पहले ही रोक देता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दिन में दो बार सूखी खुबानी खानी चाहिए।
स्किन चमकदार बनाए
सूखी खुबानी में विटामिन ई पाया जाता है जो कि स्किन में मेलानिन की मात्रा को कम करता है और स्किन को चमकदार बनाता है। सूखी खुबानी को पीस कर दही के साथ मिक्स कर के पेस्ट बना कर इसे चेहरे पर लगाने से भी एक बेहतरीन फेस मास्क तैयार होता है जो कि चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाता है।
हड्डियां मजबूत बनाए
कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर सूखी खुबानी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी जानी जाती है। ये हड्डियां कमजोर होने के कारण जाएं वाले आर्थराइटिस के दर्द से राहत दिलाती है।
पाचन तंत्र सुधारे
सूखी खुबानी में फाइबर पाया जाता है, जो कि आंतों में इन्फ्लेमेशन को कम करता है। इनकी कार्यशैली में सुधार लाता है और कब्ज से राहत दिलाता है।






