सस्ती कीमत में लॉन्च होगा iPhone 17 Air, अगले साल आने की उम्मीद, मिलेगी A19 चिप

iPhone 17 Air will be launched at a cheaper price, expected to come next year, will get A19 chip

सस्ती कीमत में लॉन्च होगा iPhone 17 Air, अगले साल आने की उम्मीद, मिलेगी A19 चिप

 नई दिल्ली। Apple ने कथित तौर पर अपनी iPhone 17 सीरीज पर काम शुरू कर दिया है। इस बार सीरीज में कंपनी iPhone 17 Air मॉडल को शामिल करने जा रही है। यह मौजूदा प्लस वेरिएंट की जगह लेगा। इसके बारे में तमाम रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन 17 एयर की कीमत अन्य मॉडल की तुलना में कम हो सकती है। यह अल्ट्रा थिन डिजाइन के साथ आएगा। इसके बारे में कौन-सी खूबियों की डिटेल मिल चुकी है। आइए, जानते हैं।

अपकमिंग आईफोन एयर 17 के बारे में कोई स्पेसिफिक डिटेल नहीं मिली है, लेकिन यह आईफोन 16 की तुलना में काफी स्लिम हो सकता है। कहा यह भी कहा गया कि एयर मॉडल अब तक का सबसे थिन मॉडल होगा, जो इसे बाकी आईफोन से अलग बनाएगा।