ब होगा असली धमाका! विवियन डीसेना के सामने काम नहीं आई शातिरगिरी, करण के बाद इन्हें दिखाया आईना
There will be a real blast! Cunning did not work in front of Vivian Dsena, after Karan these people were shown the mirror
नई दिल्ली। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का गेम पल-पल में बदल रहा है। वीकेंड का वार में फैमिली के आने से रजत दलाल और विवियन डीसेना के अंदर काफी बदलाव आ गया है। सबसे ज्यादा जिसके तेवर बदले हैं, वो विवियन डीसेना हैं। बीवी के तानों ने एक्टर पर इस कदर प्रभाव डाला है कि उन्होंने अपने दोस्तों से तीखे सवाल कर रिश्ता तोड़ दिया है।
वीकेंड का वार में विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली (Nouran Aly) आई थीं। उन्होंने विवियन डीसेना के गेम पर अपना रिएक्शन दिया और करणवीर मेहरा के साथ उनकी दोस्ती पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि करण पहले दिन से ही उन्हें दोस्त नहीं मानते हैं, फिर भी वह उनके साथ रहते हैं। यह चीज उनका खून खौला देती है। बीवी की डांट का विवियन पर इतना असर पड़ा कि उन्होंने अगले ही पल सारा पासा पलट दिया।






