शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन 27 जनवरी तक

Application for running government fair price shops till January 27

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन 27 जनवरी तक

धमतरी, 15 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश के तहत नगरनिगम क्षेत्र धमतरी के मोटर स्टैण्ड वार्ड क्रमांक 29 में शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27जनवरी है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए स्थानीय नगरीय निकाय, राज्य शासन द्वारा अधिकृत प्राधिकारी द्वारा पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, वन सुरक्षा समितियां ही पात्र हैं। सहकारी समितियां, महिला स्व सहायता समूह का आवेदन तिथि के दो माह पूर्व पंजीकृत एवं कार्यरत हो, आवेदन के लिए पात्र होंगे। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में स्पष्ट देवनागरी लिपि में पूरी तरह से भरा हुआ एवं सभी प्रमाण पत्र, दस्तावेजों की छायाप्रति तथा संस्था का पदमुद्रा(सील) सहित व हस्ताक्षरित होना अनिवार्य है। अंतिम तिथि के बाद मिले आवेदन विचार योग्य नहीं होंगे।