श्रीकृष्ण पर्व का दूसरा दिन:पूर्णिमा चतुर्वेदी ने लोकगायन और अखिलेश तिवारी ने प्रस्तुत किए भक्ति संगीत, अपर कलेक्टर ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सरस्वती विद्यालय मंडला में संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को आयोजन के दूसरे दिन 25 भोपाल की पूर्णिमा चतुर्वेदी और साथियों ने लोकगायन की प्रस्तुति दी तो भोपाल के अखिलेश तिवारी और साथियों ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी। प्रस्तुत कार्यक्रमों ने उपस्थित जन समुदाय का मनमोह लिया। कार्यक्रम में पूर्णिमा ने नंद बाबा के घर कृष्ण जन्म की बधाई, सखियों का नंद बाबा से बधाई लूटना एवं कृष्ण जी का बाल हठ खेलने के लिए चंद्रमा मांगने, श्री कृष्ण द्वारा जिद करना, राधा-कृष्ण का हिंडोला, गीत राधा-कृष्ण बांसुरी गीत और श्री कृष्ण जी का पालना गीत, साथी कृष्ण जी की आरती की प्रस्तुति दी। उनके साथ मीनाक्षी पगारे, अनीता प्रजापति, हारमोनियम पर लोकेश दुबे, ढोलक पर रोहित और बांसुरी पर जितेंद्र बंसल ने संगत दी। वहीं अखिलेश तिवारी ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत वो काला एक बांसुरी वाला... गीत से की। इसके बाद मेरा आपकी कृपा से... और अरे द्वारपालों कनैया से कह दो... गीत पेश कर श्रोताओं को भक्ति रस में डूबो दिया। अंत में एक राधा एक मीरा... और मेरे बांके बिहारी लाल... गीत पेशकर अपनी वाणी को विराम दिया। इसके पूर्व दूसरे दिन के कार्यक्रम का रविवार शाम अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, प्राचार्य सरस्वती विद्यालय कमलेश अग्रहरि और प्रफुल्ल मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। संस्कृति विभाग और स्थानीय कलाकारों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं और कलाओं पर आधारित मनमोहक लोकगायन और भक्ति संगीत प्रस्तुत किए।