समर्थन मूल्य पर अब तक 12.75 लाख क्विंटल से अधिक धान उपार्जित

More than 12.75 lakh quintals of paddy procured so far at the support price

समर्थन मूल्य पर अब तक 12.75 लाख क्विंटल से अधिक धान उपार्जित

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 28 जनवरी 2026

समर्थन मूल्य पर जिले में अब तक 12 लाख 75 हजार 459.20 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें मोटा धान 12 लाख 71 हजार 437.60 क्विंटल और पतला धान 4 हजार 21.60 क्विंटल शामिल है। अब तक धान खरीदी केंद्र मेढ़ुका में 1 लाख 61.20 क्विंटल, लरकेनी में 1 लाख 11 हजार 033.60 क्विंटल, धनौली में 98 हजार 364.80 क्विंटल, सिवनी में 83 हजार 32.80 क्विंटल, लालपुर में 94 हजार 708.40 क्विंटल, पेण्ड्रा में 77 हजार 720 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 79 हजार 914.80 क्विंटल, नवागांव पेण्ड्रा में 67 हजार 437.20 क्विंटल, निमधा में 61 हजार 836.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई हैं। इसी तरह धान उपार्जन केंद्र खोडरी में 60 हजार 202 क्विंटल, देवरीकला में 65 हजार 824.40 क्विंटल, गौरेला में 46 हजार 78.40 क्विंटल, मरवाही में 53 हजार 1.20 क्विंटल, परासी में 58 हजार 636 क्विंटल, तरईगांव में 52 हजार 30.80 क्विंटल, तेंदुमुड़ा में 42 हजार 76.80 क्विंटल, बंशीताल में 44 हजार 112.40 क्विंटल, कोडगार में 34 हजार 188.80 क्विंटल, जोगीसार में 24 हजार 973.60 क्विंटल और धान खरीदी केंद्र बस्ती में 20 हजार 225.60 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।