सड़क पर बैठे पशुओं से टकराई बाइक:45 वर्षीय व्यक्ति की हादसे में मौत

राजपुर के पास रविवार देर शाम एक 45 वर्षीय व्यक्ति की बाइक सड़क पर बैठे मवेशियों से टकरा गई। जिसके कारण से उसकी मौत हो गई। मृतक अपनी ससुराल से लौटकर घर जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। मृतक का नाम गोकुल पुत्र दोजाराम अहिरवार उम्र 45 वर्ष निवासी बामोरा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर से उसकी ससुराल गया था। शाम के समय लौटते वक्त हादसा हो गया। घटना के बाद उक्त व्यक्ति काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। कुछ देर बाद कोई जान-पहचान का व्यक्ति वहां से निकला तो उसने परिजनों को सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी घटना के बारे में बताया घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां पर डॉक्टरों ने चैक करके मौत होने की पुष्टि कर दी। सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।