टीकमगढ़ में धूमधाम से मनेगा श्रीकाल भैरव जयंती समारोह:22 से 26 नवंबर तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान; 23 को लगेगा छप्पन भोग

शहर के श्रीकाल भैरव मंदिर में 22 नवंबर से श्रीकाल भैरव अष्टमी समारोह शुरू होगा। मंदिर के पुजारी मोहनराव पालेकर महाराज ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी भैरव अष्टमी समारोह 5 दिन चलेगा। धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन शुक्रवार को गणेश पूजन, कलश स्थापना और पीठादिक आह्वान पूजन होगा। उन्होंने बताया कि 22 से 26 नवंबर तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 23 नवंबर को श्री काल भैरव प्रतिमा का महाभिषेक, पूजन, महाआरती के साथ छप्पन भोग का प्रसाद लगेगा। 24 नवंबर को सुबह से अभिषेक और शाम को विशेष श्रृंगार के साथ आरती उतारी जाएगी। साथ ही अभिषेक और हवन पूजन के साथ ही पूर्णाहुति का आयोजन होगा। 25 नवंबर को संगीतमयी सुंदरकांड पाठ होगा और 26 नवंबर को सत्यनारायण कथा के साथ कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आचार्य रमाकांत मिश्रा के सानिध्य में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन रखा गया है। देशभर में अनोखी है श्री काल भैरव प्रतिमा शहर के भैरव बाबा मोहल्ले में स्थापित श्रीकाल भैरव महाराज की 8 फीट ऊंची प्रतिमा देशभर में अनोखी है। राजशाही दौर में करीब 500 साल पहले प्रतिमा की स्थापना कराई गई थी। श्री काल भैरव की पूजा अर्चना के लिए खासतौर पर महाराष्ट्रीयन पालेकर ब्राह्मणों को बुलाया गया था। वर्तमान पुजारी मोहनराव पालेकर चौथी पीढ़ी के तौर पर श्रीकाल भैरव प्रतिमा की पूजा अर्चना कर रहे हैं।