MP में दुष्कर्म का आरोपी तहसीलदार फरार… पुलिस ने रखा 5 हजार का इनाम, तो पीड़‍िता बोली- 'उसे लाने वाले को मैं दूंगी 50 हजार...’

Tehsildar accused of rape in MP absconding… Police announced a reward of 5 thousand, then the victim said- 'I will give 50 thousand to the person who brings him...'

MP में दुष्कर्म का आरोपी तहसीलदार फरार… पुलिस ने रखा 5 हजार का इनाम, तो पीड़‍िता बोली- 'उसे लाने वाले को मैं दूंगी 50 हजार...’

ग्वालियर। तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान पर पूरा सिस्टम मेहरबान है। पहले दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर और इससे पहले के कार्यकाल में ढेरों मुकदमे, इसके बाद भी तहसीलदार पर कोई कार्रवाई नहीं। प्रशासन स्तर से लेकर शासन स्तर तक तहसीलदार को निलंबन तक का नोटिस नहीं दिया गया।

पहले जमीनों के मामले फिर युवती व महिलाओं के मामले में विवादित तहसीलदार का गुपचुप तबादला बैतूल हो गया और पुलिस तक को यह खबर नहीं लगी। सीधी बात कि पूरा सिस्टम तहसीलदार चौहान को बचाने में लगा हुआ है।

अब फरार तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इसके बाद रेप पीड़‍िता ने खुद ही तहसीलदार पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। आरोपित की तलाश में महिला थाना पुलिस ने टीमों को लगाया है, लेकिन घर पर ताला लगा हुआ है।

ऐसा पता चला है कि वह ग्वालियर से बाहर है। मोबाइल बंद कर तहसीलदार चौहान की ओर से लगातार चकमा दिया जा रहा है। महिला थाना पुलिस ने अब क्राइम ब्रांच को पत्र लिखकर आरोपित तहसीलदार को पकड़ने का सहयोग मांगा है।

शादी का झांसा देकर किया शोषण

बता दें कि जिले में शत्रुघ्न सिंह चौहान यहां भितरवार तहसील में पदस्थ थे। महिला की ओर से तहसीलदार पर आरोप लगाकर शिकायत की गई कि उसको शादी का झांसा देकर शोषण किया और दुष्कर्म किया। तहसीलदार ने एक बार गर्भपात भी कराया।

17 साल लिव इन में रखकर रेप किया

शत्रुघ्न सिंह चौहान पर शादी का झांसा देकर करीब 17 साल तक लिव इन रिलेशन में रखकर रेप करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का दावा है कि उसका एक बच्चा भी है, जिसका डीएनए कराने के लिए भी वो तैयार है।