छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बस्तर संभाग में वोटिंग खत्म
Voting ends in Bastar division in the second phase of panchayat elections in Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। 43 विकासखंडों की पंचायतों के लिए 46 लाख 83 हजार 736 मतदाता मतदाधिकारी का उपयोग करेंगे। इसमें 23,17,492 पुरुष, 23,66,157 महिलाएं और 87 अन्य शामिल हैं।
इसके बाद तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में मतदान के लिए 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह सात से शुरू हुआ मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा। वहीं, बस्तर संभाग में सुबह 6.45 से मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर दो बजे तक चला।
बीजापुर के उसूर व भोपालपटनम जनपद पंचायत में वोटिंग के लिए सुबह से लाइन लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह है। उसूर के पामेड़, तर्रेम, ईलमिडी, उडतामल्ला, मुरकीनार में मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है।
इसी तरह भोपालपटनम जनपद में तिमेड़, पामगल, मद्देड़, तारलागुडा, वरदली, बारेगुडा सहित अधिकांश मतदान केंद्रों में सुबह से मतदान करने भीड़ जमा है। मतदान केंद्रों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा देखी जा रही है। भोपालपटनम जनपद में सुबह नौ बजे तक 11% तक मतदान होने जानकारी है।






