सुशासन तिहार अंतर्गत प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, चार अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Placement camp organized under Sushasan Tihar, four candidates selected

सुशासन तिहार अंतर्गत प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, चार अभ्यर्थियों का हुआ चयन

सुकमा। सुशासन तिहार 2025 के तहत रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 02 मई को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कोटा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्लेसमेंट कैंप में कैपस्टोन फैसेलिटीज प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद की ओर से सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर एवं हाउसकीपिंग पदों हेतु चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।

कुल 25 अभ्यर्थियों ने इस अवसर पर हिस्सा लिया, जिनमें से चार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में सुशील कुमार, करको कमलेश, सोयम राम और सोयम तृप्ति शामिल हैं। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी एस.के. भारवे ने बताया कि अगला प्लेसमेंट कैंप 5 मई 2025 को जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र, सुकमा परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिले में रोजगार के अवसरों को सुलभ कराने की दिशा में यह पहल युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक कदम साबित हो रही है।