छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की माताजी की स्मृति में शांति हवन

Peace havan in memory of mother of Chief Justice of Chhattisgarh High Court

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की माताजी की स्मृति में शांति हवन

बोदरी स्थित शासकीय आवास में हुआ आयोजन

जनप्रतिनिधियों व न्यायिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

गरियाबंद, 20 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा की पूज्य माताजी स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942 - 15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में बुधवार, 18 फरवरी 2026 को सायं 5ः00 बजे से 6ः30 बजे तक शांति हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय मुख्य न्यायाधीश के शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर, बोदरी, बिलासपुर में संपन्न हुआ।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शांति हवन सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात भजन संध्या एवं शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थितजनों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, उच्च संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने सदैव कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव की प्रेरणा दी। उनकी स्मृतियाँ परिवार एवं समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

कार्यक्रम में विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री), तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री), गजेंद्र यादव (विधि मंत्री), रमेश बैस (पूर्व राज्यपाल), सुशांत शुक्ला (विधायक) सहित उच्च न्यायालय के समस्त माननीय न्यायाधीशगण, महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव, वरिष्ठ अधिवक्तागण, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारी, जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।