छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की माताजी की पुण्य स्मृति में शांति हवन और शोक सभा
Peace havan and condolence meeting in the memory of the mother of the Chief Justice of Chhattisgarh High Court
दंतेवाड़ा, 20 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942, 15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में 18 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे से 6ः30 बजे तक शांति हवन का आयोजन उनके शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर, बोदरी, बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ और भजन संध्या के साथ शोक सभा का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित जनों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने माताजी के जीवन, उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने सदैव कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि माताजी की स्मृतियाँ हमेशा शक्ति और प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी। इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, माननीय मंत्री श्री तोखन साहू, माननीय मंत्री श्री गजेंद्र यादव, उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशगण, श्री रमेश बैस, श्री सुशांत शुक्ला, महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव, वरिष्ठ अधिवक्तागण, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण, रजिस्ट्रार जनरल और रजिस्ट्री के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण, जिला न्यायपालिका के अधिकारीगण, अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय के कर्मचारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।






