असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग 21 फरवरी को
Counseling for employment-oriented training in Assistant Electrician course on February 21
उत्तर बस्तर कांकेर, 19 फरवरी 2026
जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर व आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार व स्वरोजगार से जोड़कर सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30 सीटों में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। इसकेे लिये 21 फरवरी को लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 से शाम 04 बजे तक कांउसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है वे इस काउंसिलिंग में शामिल होकर प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 04 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में कांउसलिंग में उपस्थित होने कहा गया है।






