अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष 24 फरवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगे

The Chairman of the Scheduled Tribe Commission will be on a visit to the district on February 24.

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष 24 फरवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगे

उत्तर बस्तर कांकेर, 19 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मण्डावी आगामी 24 फरवरी को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री मंडावी 24 फरवरी को सुबह 11 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे विश्राम गृह कांकेर पहुंचेंगे तथा सामाजिक प्रमुखजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। तद्पश्चात वे दोपहर 2.30 बजे से कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर अनुसूचित जनजातियों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं का विभागवार समीक्षा करेंगे। तदुपरांत वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।