शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 06 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
Applications invited till March 6 for operation of government fair price shops
अंबिकापुर 19 फरवरी 2026
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड अम्बिकापुर के शासकीय उचित मूल्य दुकानों हेतु नवीन राशन दुकानोें का आबंटन किया जाना है। जिसमें विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत रनपुरखुर्द के आश्रित ग्राम तकियापारा, ग्राम पंचायत खैरबार के आश्रित ग्राम गाडाघाट/बदुलापारा मछिन्दपारा, ग्राम पंचायत घंघरी के आश्रित ग्राम आसडांड/कोरवापारा, ग्राम पंचायत सखौली के आश्रित ग्राम बरकेला, ग्राम पंचायत कांतिप्रकाशपुर के आश्रित ग्राम ठीर्रीकोना एवं ग्राम पंचायत चठिरमा के आश्रित ग्राम बढ़नीझरिया हेतु शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए इच्छुक एजेंसी से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस हेतु जो छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के अंतर्गत संचालन हेतु पात्र हैं, वे अपना आवेदन पत्र विहित प्रारूप में सम्पूर्ण विवरण एवं दस्तावेज यथा पंजीयन प्रमाण पत्र, प्रस्ताव, कार्यवाही पंजी, बैंक पासबुक का विवरण, आधार कार्ड की सत्यापित प्रति के साथ आवेदन पत्र 06 मार्च 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अम्बिकापुर में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।






