जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन 06 एवं 07 मार्च को
District level training regarding the first phase of Census 2027 i.e. house listing and house counting will be organised on 06 and 07 March.
बालोद, 19 फरवरी 2026
जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन 06 एवं 07 मार्च 2026 एवं एक दिवसीय रिफ्रेसर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 17 मार्च 2026 को सयंुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह 10.30 बजे से आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में पूर्ण रूप से डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु 01 मई से 30 मई 2026 तक की तिथि निर्धारित की गई है।






