दावा-आपत्ति हेतु 23 अप्रैल से 02 मई 2025 तक

From 23 April to 02 May 2025 for claims and objections

दावा-आपत्ति हेतु 23 अप्रैल से 02 मई 2025 तक

दुर्ग। बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण द्वारा 04 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 12 पद आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती हेतु मूल्यांकन समिति द्वारा भर्ती किये जाने हेतु अनुमोदित अंतरिम मूल्यांकन पत्रक सर्व साधारण की सूचना हेतु बाल विकास परियोजना-कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण जिला दुर्ग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग के कार्यालय परिसर में निर्धारित स्थान पर चस्पा किया गया है।

उक्त अंतरिम मूल्यांकन पत्रक में वरीयता/प्राथमिकता के संबंध में किसी आवेदिका को दावा-आपत्ति हो तो मय साक्ष्य में 23 अप्रैल से 02 मई 2025 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण, जिला दुर्ग में अपनी लिखित दावा/आपत्ति कार्यालयीन समय में दर्ज करा सकते हैं। उक्त समय सीमा के पश्चात् कोई भी दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किये जाएंगे। दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अवधि में किसी भी प्रकार के नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किये जाएंगे।