असामाजिक तत्वों ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर डाली जूतों की माला, ग्रामीणों में आक्रोश

Anti-social elements garlanded the statue of former Prime Minister with shoes, villagers angry

असामाजिक तत्वों ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर डाली जूतों की माला, ग्रामीणों में आक्रोश

खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के ग्राम अवेली में गुरुवार देर रात एक बेहद निंदनीय और शर्मनाक घटना सामने आई। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जूतों की माला पहना दी, जिससे पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।

जानकारी के अनुसार, गांव में आयोजित रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता रात करीब 1:30 बजे तक चली थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी दौरान या प्रतियोगिता के तुरंत बाद करीब 2 बजे के आसपास इस कृत्य को अंजाम दिया गया।

ग्रामीणों ने जब प्रतिमा की यह अपमानजनक स्थिति देखी, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से जूतों की माला हटाई। इसके बाद मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


घटना के बाद से ग्रामीणों में गहरा रोष है और लोगों ने इस तरह के कृत्य को सिर्फ मूर्ति नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान बताया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


यह घटना सिर्फ एक मूर्ति का अपमान नहीं, बल्कि लोकतंत्र और मर्यादा के प्रतीक एक महान नेता के प्रति असम्मान का उदाहरण है, जिसे समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।