विद्यार्थियों की काऊंसिलिंग 28 को रायपुर में

Counseling of students will be held on 28th in Raipur

विद्यार्थियों की काऊंसिलिंग 28 को रायपुर में

राजनांदगांव। प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों की काऊंसिलिंग 28 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढिय़ारी रायपुर में आयोजित की गई है। द्वितीय प्रतीक्षा सूची का अवलोकन वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in पर किया जा सकता है। विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने कहा गया है।