आईजीओटी-कर्मयोगी‘ पर आधारित सम्भाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Division level workshop on 'iGOT-Karmayogi' organized

आईजीओटी-कर्मयोगी‘ पर आधारित सम्भाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित

बस्तर संभागायुक्त श्री डोमन सिंह वर्चुअल कार्यशाला में हुए शामिल

उत्तर बस्तर कांकेर, 20 फरवरी 2026

भारत सरकार की वेबसाइट में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पंजीयन किया जाएगा। इसके लिए इंटिग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग   (आई गॉट- कर्मयोगी) पर आधारित ऑनलाइन कार्यशाला का संभाग स्तरीय आयोजन आज सुबह  11 बजे किया गया। जिले के स्वान कक्ष में उपस्थित बस्तर संभाग के सम्भागायुक्त श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार सम्भाग के सभी सातों जिलों के अधिकारियों ने वर्चुअल वर्कशॉप में हिस्सा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर भी उपस्थित थे। वर्चुअल वर्कशॉप में मास्टर ट्रेनर श्रीमती अंजू सिंह ने पीपीटी का स्क्रीन शेयर करते हुए उक्त वेबसाइट की तकनीकी पहलुओं की क्रमवार जानकारी दी तथा पंजीयन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री हरेश मण्डावी तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर श्री अरूण वर्मा भी स्वान कक्ष में मौजूद थे।