दिशा समिति की बैठक 2 मार्च को
Disha Committee meeting on March 2
गरियाबंद, 20 फरवरी 2026
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 2 मार्च को दोपहर 12ः00 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। यह बैठक लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में समिति से संबंधित समस्त अधिकारियों को आवश्यक विभागीय जानकारी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने की सूचना जारी की गई है।






