एकीकृत पुनर्वास केन्द्र संचालन के लिए 15 दिनों में आवेदन आमंत्रित

Applications invited in 15 days for running Integrated Rehabilitation Centre

एकीकृत पुनर्वास केन्द्र संचालन के लिए 15 दिनों में आवेदन आमंत्रित

धमतरी। समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा पीड़ितों के लिए 15 बिस्तरों का एकीकृत पुनर्वास केन्द्र (नशामुक्ति केन्द्र) के संचालन के लिए अगले 15 दिनों में रूचि की अभिव्यक्ति के तहत आवेदन मंगाए गए हैं। उप संचालक, समाज कल्याण ने बताया कि इसके लिए समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त ऐसी संस्थाएं, जिसकी नामावली के कार्यक्षेत्र पूरे छत्तीसगढ़ में उल्लेखित हो, वे अगले 15 दिनों में प्रस्ताव भेज सकते है। धमतरी जिले की आधिकारिक वेबसाईट www.dhamtari.gov.in पर ’’रूचि की अभिव्यक्ति’’ पर आवेदन की जानकारी देख सकते हैं। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के कार्यलय से भी आवेदन पत्र और शर्तों के संबंध में जानकारी ली जा सकती है।