बोल बम के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए तीर्थयात्री

Pilgrims left for Amarnath Yatra with the chants of Bol Bam

बोल बम के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए तीर्थयात्री

रायपुर। 36 दिनों तक चलने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को रायपुर से श्रद्धालुओं का एक जत्था 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव' के जयकारों के बीच रवाना हुआ। रायपुर-दुर्ग हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस से सुबह 11 बजे यह जत्था यात्रा पर निकला।

इस जत्थे का नेतृत्व जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल और मंडल प्रभारी अर्चना शुक्ला ने किया। बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल ने सभी से निर्भय होकर आस्था और श्रद्धा के साथ यात्रा करने का आव्हान किया।


मंडल प्रभारी अर्चना शुक्ला ने केंद्र सरकार द्वारा यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं—विशेषकर सुरक्षा और सुविधा प्रबंधन—की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की मौजूदगी से श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यात्रा के शुभारंभ मौके पर मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन और सोशल मीडिया प्रभारी सूरज साहू भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी यात्रियों को पुष्पहार पहनाकर और भगवा गमछा भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी।

सभी श्रद्धालुओं की निर्विघ्न, सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। राजधानी से निकला यह जत्था बाबा अमरनाथ के चरणों में आस्था और भक्ति की मिसाल बनेगा।