टेलीग्राम एप से एमबीबीएस छात्रा को फंसाया, टास्क के नाम पर 44.11 लाख ठगे

MBBS student trapped using Telegram app, duped of Rs 44.11 lakh in the name of task

टेलीग्राम एप से एमबीबीएस छात्रा को फंसाया, टास्क के नाम पर 44.11 लाख ठगे

ग्वालियर। दिल्ली में पढ़ाई कर रही एमबीबीएस छात्रा मेघना चौहान (23 वर्ष) के साथ टेलीग्राम मैसेजिंग एप के जरिये 44 लाख 11 हजार 363 रुपये की ठगी की गई है। ठगों द्वारा छात्रा को टेलीग्राम एप के एक ग्रुप में जोड़ा गया। यहां ठगों ने उसे एक टेलीग्राम यूजर ने टास्क के जरिये हर दिन एक हजार से लेकर दो हजार रुपये तक कमाने का झांसा दिया।

छात्रा उनके झांसे में फंस गई और उसके खाते से रुपये ठगे जाते रहे। छात्रा ने इस मामले में शुक्रवार को एसएसपी धर्मवीर सिंह से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर साइबर क्राइम विंग ने एफआइआर दर्ज कर ली। ठगी के आरोपितों में जावेद खान का नाम आया है।

छात्रा के अनुसार, ठगों ने उसे पहले होटल रेटिंग, फिर अलग-अलग टास्क के जरिये एक हजार रुपए तक का मुनाफा आनलाइन दिया। इसके बाद उसको झांसे में लेकर 44.11 लाख रुपये हड़प लिए। जब ठगी का अहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

छात्रा ग्वालियर के आदित्यपुरम स्थित आईएटीएस कॉलेज के पास की निवासी है। उसके साथ ठगी तब हुई, जब वह छुट्टी पर ग्वालियर आई हुई थी। पीड़ित छात्रा मेघना के पिता संजय सिंह चौहान फौज में थे।

पिता का निधन के बाद धन मिला था। यह रुपया मां के खाते में है। छात्रा और उसकी मां का ज्वाइंट खाता है। इस खाते को छात्रा ही आपरेट करती है। इंटरनेट बैंकिंग वही करती है। मां को पता नहीं लगा और छात्रा एक बार फंसने के बाद ठगों को रकम देती गई।

ठगी की कहानी पीड़ित छात्रा की जुबानी

मुझे सूरज विक्रम नाम के टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में मेरे अलावा चार-पांच और टेलीग्राम यूजर थे। 12 दिसंबर 2024 को इन यूजर में से एक ने मुझे डिजिटल प्लेटफार्म पर क्रिप्टो करंसी में निवेश करने के लिए अकाउंट बनाने की सलाह दी।