फरवरी के आखिरी तक इंदौर में शुरू हो जाएगी मेट्रो रेल, 5 स्टेशन बनकर तैयार

Metro rail will start in Indore by the end of February, 5 stations are ready

फरवरी के आखिरी तक इंदौर में शुरू हो जाएगी मेट्रो रेल, 5 स्टेशन बनकर तैयार

इंदौर। मेट्रो के सुपर प्रायरिटी कॉरिडोर के 5.9 किलोमीटर हिस्से का कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) द्वारा बुधवार को पूरा किया गया। टीम के सदस्यों ने विगत दो दिन जहां प्रायरिटी कॉरिडोर पर बने पांच स्टेशन का निरीक्षण किया था। वहीं बुधवार को उन्होंने दस्तावेजों की जांच की।

बुधवार को निरीक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी जनक कुमार गर्ग का फाइन दौरा होना बाकी है। इस टीम की निरीक्षण रिपोर्ट के पश्चात वे इंदौर आएंगे।

अब कमर्शियल रन पर पूरा जोर

कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी द्वारा मेट्रो कोच, डिपो व 5.9 किलोमीटर के सुपर प्रायरिटी कॉरिडोर व उस पर बने पांच स्टेशन का निरीक्षण कार्य पूरा कर लिया है। ऐसे में मेट्रो प्रबंधन का अब पूरा जोर इस माह के अंत तक मेट्रो कमर्शियल रन शुरू कर उसमें यात्रियों का सफर शुरू करवाने पर है।

बुधवार को मेट्रो के एमडी एस कृष्ण चैतन्य इंदौर आए और उन्होंने मेट्रो के अधिकारियों से चर्चा कर कमर्शियल रन संबंधित तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए।

सुपर प्रायरिटी कॉरिडोर पर बने पांच मेट्रो स्टेशन पूरी तरह तैयार हो चुके है। स्टेशन पर साइनेज, यात्रियों के लिए कुर्सियां, टिकट काउंटर, अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं भी शुरू हो चुकी है।

वायडक्ट व प्लेटफार्म पर मेट्रो कोच को चलाकर निरंतर ट्रायल भी जारी है। प्लेटफार्म पर टिकट काउंटर, विद्युत कार्य व कमर्शियल रन संबंधित स्टाफ की नियुक्ति भी की जा चुकी है।