पहलगाम आतंकी हमले की बरसी: पीएम मोदी और अमित शाह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Pahalgam terror attack anniversary: PM Modi and Amit Shah pay tribute to the martyrs
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ देश के संकल्प को दोहराया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि पिछले साल हुए इस भयावह हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश इस दुख की घड़ी में एकजुट है और आतंकवाद के सामने कभी नहीं झुकेगा।
गृहमंत्री अमित शाह ने भी हमले में मारे गए लोगों को याद करते हुए कहा कि अपनों को खोने का दर्द आज भी हर भारतीय के दिल में जिंदा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके खिलाफ लड़ाई में देश की “जीरो टॉलरेंस” नीति जारी रहेगी।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस मौके पर हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को हिंसा और आतंक से मुक्त करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
पहलगाम हमले की बरसी पर देशभर में शोक और संकल्प का माहौल देखा गया, जहां लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने का संदेश दिया।






