दीपावली मिलन समारोह और परिचय सम्मेलन की मीटिंग का आयोजन:पिछले परिचय सम्मेलन में विशेष सहयोग करने वालों को किया सम्मानित

अग्रसेन सोशल ग्रुप ने हुकुमचंद मार्ग स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ समाज सेवी प्रेमचंद गोयल के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह एवं परिचय सम्मेलन मीटिंग का आयोजन किया। प्रेमचंद गोयल ने कहा कि अभिभावकों को संबंध तय करने के पहले एक दूसरे के बारे में सभी जरूरी जानकारी जरूर से मालूम करना चाहिए। समाज में टूटते रिश्ते चिन्ता का विषय हैं। इस अवसर पर पिछले परिचय सम्मेलन में विशेष सहयोग के लिए विनोद गोयल, प्रवीर बंसल, राजेश अग्रवाल, राजकुमार बंसल, राजेन्द्र गुप्ता, वरिन्दर मित्तल को सम्मानित किया। ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग, संचालक शिव जिन्दल, अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने बताया की दीपावली मिलन समारोह में सभी सदस्यों ने तय किया की सभी सदस्य शहर की स्वच्छता को बनाए रखने में सहयोग देंगे एवं यातायात के नियमों का पालन करेंगे। ग्रुप परिवार का 38वां दो दिवसीय अग्रवाल युवा परिचय सम्मेलन द मीरा गार्डन मे आयोजित होगा ।परिचय सम्मेलन में अभी तक 1026 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं, जिसमें 515 प्रविष्टियां युवती प्रत्याशियों की है। इसमें से 404 युवतियां इंदौर, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद एवं अन्य शहरों में जॉब कर रही हैं। युवकों में 10 से अधिक प्रत्याशी 1 करोड़ से अधिक के पैकेज में जॉब कर रहे है। इनमें से ज्यादातर विदेश में कार्यरत हैं। युवती प्रत्याशी जो सबसे कम उम्र की है वो 21 वर्ष की है एवं अधिकतम में कई युवती प्रत्याशी 40 वर्ष से अधिक उम्र की है। युवकों में कई अविवाहित प्रत्याशी 45 साल से ज्यादा उम्र के है। सभी प्रत्याशियों की प्रविष्टियों को रंगीन कलर परिचय पुस्तिका में स्थान दिया जा रहा है। मीटिंग में गोविंद सिंघल, कमलेश चौधरी, शरद गोयल, हरिस्वरूप अग्रवाल, गोपाल गर्ग को मिलन संपर्क परिचय पुस्तिका भोजन टेंट आदि समितियों का प्रभारी बनाया गया हैं। महिला सत्र प्रभारी शशि गर्ग, सविता जिन्दल, अनिता एरन, प्राची गर्ग, किरण अग्रवाल, पूनम गुप्ता को बनाया गया हैं। कार्यक्रम का संचालन एस आर गुप्ता ने किया। आभार शरद गोयल ने माना।