मकान की दीवार गिरने से दादी और दो पोतियों की मौत
Grandmother and two granddaughters died due to collapse of house wall
सूरजपुर । जिले में दर्दनाक हादसे में एक दादी और उसकी दो पोतियों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब सोमवार शाम को मूसलाधार बारिश के बीच कच्चे मकान की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में 54 वर्षीय धनमतिया और उसकी पोतियाँ, बिजली (ढाई वर्ष) और सोहानी (डेढ़ वर्ष) की मलबे में दबकर मौत हो गई।
यह घटना जयनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर करतमा गांव की है, जहां सचिन दास नामक युवक अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रह रहा था। शाम करीब 5 बजे, भारी बारिश के चलते मकान की दीवार ढह गई, जिसके नीचे सचिन की मां और दोनों बेटियां दब गईं। गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।






