जिला स्थापना दिवस, हरछठ और भाई दूज के दिन स्थानीय अवकाश घोषित
District Foundation Day, Harchat and Bhai Dooj are declared local holidays.
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 5 फरवरी 2026
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना 30 मार्च 1999 में विहित शाक्तियों का प्रयोग करते हुए गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के लिये वर्ष 2026 में तीन पर्वों-त्यौहारों पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार 10 फरवरी मंगलवार को जिला स्थापना दिवस पर, 2 सितम्बर बुधवार को हरछठ एवं 11 नवम्बर बुधवार को भाई दूज के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बैंक एवं कोषालयों में लागू नही होगा।






