संपूर्णता अभियान अंतर्गत विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Health camp and awareness program organized on World Cancer Day under Sampoornata Abhiyan
कोंडागांव, 05 फरवरी 2026
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी जिला कोण्डागांव के मार्गदर्शन में व जिला नोडल अधिकारी गैर संचारी रोग कार्यक्रम डॉ. ममता ठाकुर एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भावना माहलवार के नेतृत्व में जिला कोण्डागांव में विश्व कैंसर दिवस प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया, जिसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जनदृजागरूकता बढ़ाना, शीघ्र पहचान को प्रोत्साहित करना तथा उपचार हेतु समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना था। इस संबंध में इस वर्ष की थीम “न्दपजमक इल न्दपुनम (विशिष्टता में एकजुट)” अनुसार कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर तथा पुरुषों में मुख का कैंसर के प्रति जनदृजागरूकता, बचाव एवं उपचार की जानकारी आमजन तक पहुंचाने हेतु जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की गई।
विश्व कैंसर दिवस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी ने लोगों से अपील की है कि कैंसर कोई अंत नहीं बल्कि एक चुनौती है जिसे मिलकर जन जागरूकता, समय पर जांच और सही इलाज से हराया जा सकता है। कैंसर से डरने की नहीं किन्तु साथ मिलकर हराने की आवश्यकता है।
लोगों में कैंसर के प्रति जन जागरूकता फैलाने हेतु सामूहिक चर्चा, ऑडियो वीडियो के माध्यम से प्रचार प्रसार, व्यक्तिगत चर्चा, स्कूलों में प्रचार प्रसार, स्लोगन लेखन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन विभिन्न संस्थाओं में किया गया। जिला के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में तंबाकू से मुक्ति एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाते हुए नियमित कैंसर जांच कराने का संकल्प लिया।
साथ ही सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अन्तर्गत एस्पिरेशनल जिला कोण्डागांव में जन समूह का कैंसर के लक्षणों को पहचानने के लिए मुख, स्तन एवं ग्रीवा कैंसरों की स्क्रीनिंग कार्य भी किया गया। जिसमें जिला के 173 उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों ने स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कुल 2227 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया। साथ ही एस्पिरेशनल ब्लॉक माकड़ी के समस्त 34 संस्थाओं में 443 लोगों का कैंसर स्क्रीनिंग का कार्य भी किया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया गया।






