खरगे बंगाल तो राहुल तमिलनाडु में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

Kharge will address election rallies in Bengal, while Rahul will address them in Tamil Nadu.

खरगे बंगाल तो राहुल तमिलनाडु में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को क्रमशः पश्चिम बंगाल तथा तमिलनाडु में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 

खरगे पश्चिम बंगाल के कूचबिहार तथा सिलीगुड़ी में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। वहीं राहुल गांधी तमिलनाडु में कन्याकुमारी के लक्ष्मीपुरम, तिरुनेलवेली के नोनगुलेरी तथा तूतीकुडी के श्री वेंकटम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।