’कलस्टरों में राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत 11 फरवरी से पुनः शिवर’

'Resurgence camps in clusters from February 11 under Revenue Fortnight'

’कलस्टरों में राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत 11 फरवरी से पुनः शिवर’

बलौदाबाजार, 5 फरवरी 2026

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में 11 फरवरी से पुनः राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कलस्टरों में राजस्व शिवर  आयोजित किये जाएंगे । शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों जैसेः फौती नामांतरण एवं बटवारा, अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरणों का मौके पर ही आनलाईन अपलोड कर हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन, पंचनामा, आदि की प्रविष्टि एवं मौके पर ही नोटिस ईश्तहार जारी कर पक्षकारों को तामिल कराया जा रहा है। जिले में. धान खरीदी शुरू होने के कारण राजस्व शिविर स्थगित किया गया था।

शिविर के दौरान  बी-1, खसरा एवं किसान किताब के प्राप्त आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण, आय, जाति, निवास संबंधी समस्त आवेदनों का शिविर स्थल पर ही लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आनलाईन प्रविष्टि एवं समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिये गए हैं।

राजस्व शिविर 11 फरवरी को तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत बलौदाबाजार में, लवन के धाराशिव, पलारी के वटगन, भाटापारा के खम्हरिया, सिमगा के बनसांकरा, सुहेला के सुहेला, टुण्डरा के गिधौरी, सोनाखान के चांदन, 12 फरवरी को तहसील बलौदाबाजार के ग्राम अर्जुनी, लवन के मुण्डा, पलारी के गिधपुरी, भाटापारा के गुड़ेलिया, सिमगा के कचलोन, सुहेला के खपराडीह, कसडोल के देवरीकला, टुण्डरा के कुम्हारी, सोनाखान के सोनपुर, 13 फरवरी को तहसील बलौदाबाजार के ग्राम चांपा, लवन के डोंगरा, पलारी के दतरेंगी, भाटापारा के खैरी, सिमगा के औरेठी, सुहेला के रावन ग्रासीम, कसडोल के छरछेद, सोनाखान के बिलारी (ज), 16 फरवरी को बलौदाबाजार तहसील के ग्राम रिसदा, लवन के भालूकोना, पलारी के रोंहासी, भाटापारा के निपनिया, सिमगा के कामता, सुहेला के नेवारी, कसडोल के झबड़ी, 18 फरवरी को बलौदाबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम संकरी में, लवन के केालिहा,पलारी के दतान-ख, भाटापारा के कोदवा, सिमगा के केसदा, सुहेला के बुड़गहन, कसडोल के कटगी एवं 19 फरवरी को बलौदाबाजार के ग्राम भाठागांव, लवन के लाहोद, भाटापारा के औटेबंद, सिमगा के नेवधा, सुहेला के ग्राम हिरमी में आयोजित है।