गृह मंत्री का ऐलान: पाकिस्तानी वीजा धारकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Home Minister's announcement: Strict action will be taken against Pakistani visa holders and Bangladeshi intruders

गृह मंत्री का ऐलान: पाकिस्तानी वीजा धारकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने पाकिस्तानी वीजा धारकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा में देश नहीं छोड़ने वाले पाकिस्तानी नागरिकों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को मानने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरती जा रही है। गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जो लोग उत्पीड़न के कारण भारत आए हैं, उनकी स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार से मार्गदर्शन लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में 1800 बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान
बांग्लादेशी घुसपैठ पर बोलते हुए विजय शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 1800 बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हुई है। उनकी पूरी जांच के बाद उन्हें बंगाल पुलिस और बीएसएफ के हवाले किया जाएगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सीमाओं की सुरक्षा और राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।