बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित
Control room established for protection from flood and excessive rain
24 घंटे कार्य करेगा नियंत्रण कक्ष, दूरभाष नम्बर-07706-241288
गरियाबंद। आगामी मानसून को देखते हुए बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव के लिए संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद (दूरभाष नम्बर-07706-241288) में जिला स्तर पर बाढ़ आपदा प्रबंधन/नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) में समय-सारिणी के अनुसार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी संबंधी आदेश कलेक्टर कार्यालय से जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत माह जून से अक्टूबर तक प्रतिमाह 10-10 दिवस के लिए तीन पालियों में कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख चैतराम कोड़प्पा (मो.नं.- 3406425684) को बनाया गया है। जारी आदेशानुसार 1 तारीख से 10 तारीख तक प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहायक ग्रेड-03 जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र इतेन्द्र कुमार चुरेन्द्र, भृत्य आदर्शन प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास बिन्द्रानवागढ़ और नगर सैनिक क्रमांक 54 चन्द्रशेखर यादव की ड्यूटी रहेगी। इसी तरह दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक शासकीय हाईस्कूल फुलकर्रा के सहायक ग्रेड-03 संतोष कुमार कमार, शासकीय हाईस्कूल मालगांव के भृत्य घनश्याम जायसवाल और नगर सैनिक क्रमांक 261 टंकेश्वर ध्रुव तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक शासकीय हाईस्कूल कोचवाय के सहायक ग्रेड-03 कमलनारायण, जल संसाधन संभाग के भृत्य रौनक यादव और नगर सैनिक क्रमांक-284 चोवा राम ध्रुव की ड्यूटी लगाई गई हैं। समय-सारिणी के अनुसार प्रतिमाह 11 तारीख से 20 तारीख तक तथा 21 तारीख से 31 तारीख तक अलग-अलग पालियों में कंट्रोल रूम में इन्हीं कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर निर्धारित की गई है।






