वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया बड़ा बयान, बोली – भारत को ‘जिम्मेदार पूंजीवादी’ राष्ट्र के रूप में ब्रांड किया जाना चाहिए

Finance Minister Nirmala Sitharaman made a big statement, said – India should be branded as a 'responsible capitalist' nation

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया बड़ा बयान, बोली – भारत को ‘जिम्मेदार पूंजीवादी’ राष्ट्र के रूप में ब्रांड किया जाना चाहिए

बेंगलुरु : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक कार्यक्रम के दौरान भारत को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने भारत को एक जिम्मेदार पूंजीवादी राष्ट्र के रुप में ब्रांडिंग की जाने की बात कही है। इसमें पूंजीवाद की सीमाओं के बारे में देश की गहरी समझ पर जोर दिया गया है।

इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित 8वें इंडिया आइडियाज कॉन्क्लेव में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि टिकाऊ जीवन और जिम्मेदार उपभोग के भारत के पारंपरिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा है कि हमने इसे अपनी जिम्मेदारी के रूप में सोचा कि हम अपनी ज़रूरत के अनुसार उपयोग करें न कि अपने लालच के अनुसार। हमें समझना चाहिए कि पूंजीवाद की अपनी सीमाएँ हैं और हमें भारत को एक ‘जिम्मेदार पूंजीवादी’ देश के रूप में ब्रांड करने की ज़रूरत है।