‘संजय राउत का विमान जमीन पर लैंड करना बाकी’, भाजपा नेता प्रवीण दरेकर का करारा प्रहार

‘Sanjay Raut’s plane is yet to land’, BJP leader Praveen Darekar makes a scathing attack

‘संजय राउत का विमान जमीन पर लैंड करना बाकी’, भाजपा नेता प्रवीण दरेकर का करारा प्रहार

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ महायुति की बंपर जीत होती दिखाई दे रही है। महायुति को 220 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं महा विकास अघाड़ी 57 सीटों पर आगे चल रही है। इन शुरुआती रुझानों पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने हमला बोला और रुझानों में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इस पर भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने करारा पलटवार किया है।

महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में महायुति को बढ़त मिलने पर भाजपा नेता प्रवीण दारकेकर ने कहा कि “संजय राउत को अपना विमान जमीन पर उतारना चाहिए… महाराष्ट्र तभी आगे बढ़ेगा जब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार होगी। यही कारण है कि जनता ने हमें वोट दिया है। मैं राज्य की लाडली बहनों को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं। मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा; मुझे लगता है कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री होंगे।”