ऋषभ पंत की एक गलती से टीम इंडिया पर 25 रन की पेनल्टी! बन सकती है पर्थ में पराजय का कारण

Team India gets a penalty of 25 runs due to a mistake by Rishabh Pant! This could be the reason for defeat in Perth

ऋषभ पंत की एक गलती से टीम इंडिया पर 25 रन की पेनल्टी! बन सकती है पर्थ में पराजय का कारण

पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहां टीम केवल 150 रन पर ही ढेर हो गई। लेकिन गेंदबाजी काफी शानदार नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर ही ढेर कर दिया कर 46 रन की लीड हासिल की। लेकिन भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत की एक गलती भारत के हार की वजह बन सकती है।

दरअसल, ऋषभ पंत से हुई एक चूक टीम इंडिया पर भारी पड़ी है। क्योंकि उनकी इस गलती से टीम इंडिया को 25 रन का नुकसान हुआ है। भारतीय टीम ने एक के बाद एक ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट गिराए। लेकिन जो गलती पंत से हुई है, उसका फायदा स्टार्क और हेजलवुड ने बखुबी उठाया।

पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट 79 रन पर गिर गए थे। लेकिन, उनके बाद जोश हेजलवुड ने माइकल स्टार्क के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर बोर्ड में आखिरी विकेट के लिए 25 रन जोड़े। यही 25 रन भारत के लिए मुसीबत साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पंत ने अगर हेजलवुड का कैच पकड़ लिया बोता तो ऑस्ट्रेलिया के आखिरी विकेट के बीच 25 रन की साझेदारी नहीं हुई होती।

दूसरे दिन के खेल में ऋषभ पंत ने बुमराह की गेंद पर हेजलवुड का कैच छोड़ा दिया। भले ही हेजलवुड ने कोई बड़ा स्कोर नहीं बनायास लेकिन वे स्टार्क के साथ 120 गेंदों में 25 रन जो जोड़ पाने में कामयाब रहे। ऐसे में अब देखना होगा कि पंत की ये गलती भारत के लिए कितनी महंगी साबित होती है।

जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 104 रन पर ऑलआउट हो गई है। टीम का आखिरी विकेट मिचेल स्टार्क के रूप में गिरा। उन्होंने 112 गेंदों पर 26 रन बनाए। उन्हें हर्षित राणा ने अपना शिकार बनाया। वहीं अब भारत के पास 46 रन की लीड है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने 26 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। वहीं भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। इसके अलावा हर्षित राणा ने अपने डेब्यू पर 3 विकेट हासिल किए और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। दूसरे दिन का पहला सेशन भी ऑस्ट्रेलिया के ऑलआउट होने के साथ ही खत्म हो गया।