एफएमसी इंडिया ने फलों और सब्जियों की सुरक्षा के लिए अभिनव समाधान पेश किए

FMC India introduces innovative solutions for protection of fruits and vegetables

एफएमसी इंडिया ने फलों और सब्जियों की सुरक्षा के लिए अभिनव समाधान पेश किए
प्रमुख कृषि विज्ञान कंपनी, एफएमसी इंडिया ने दो नए इनोवेटिव उत्पाद - वेल्ज़ो™ और कोसूट™ फफूंदीनाशक लॉन्च किए हैं। इन्हें फसल उपार्जन के शुरुआती समय से ही फलों और सब्जियों की फसलों को हानिकारक कवक (फफूंद) रोगों से बचाने के लिए तैयार किया गया है।  
 
ये उत्पाद किसानों को उनकी भूमि की उत्पादकता और सुदृढ़ता को बढ़ाने वाले अभिनव समाधान पेश करते हैं, जो एफएमसी इंडिया की प्रतिबद्धता को बखूबी दर्शाते हैं। वेल्ज़ो™ और कोसूट™ फफूंदीनाशक को विशेष रूप से भारत में फल और सब्जी की पैदावार करने वाले किसानों की सहायता करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसकी मदद से वे फसल में रोगों का प्रभावी ढंग से नियंत्रण कर सकेंगे और उपज के नुकसान को रोक सकेंगे, जिससे उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली उपज मिल सकेगी।
 
वेल्ज़ो™ फफूंदीनाशक अंगूर, टमाटर और आलू की पैदावार में उपयोग के लिए उपयुक्त है। इसे ऊमाईसिटीज़ फफूंद से बेजोड़ सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। दरअसल, ऊमाईसिटीज़ फफूंद ब्लाइट और डाउनी मिल्ड्यू रोगों का कारण बनता है। ऐसे में, वेल्ज़ो™ फफूंदीनाशक के उपयोग से पौधे स्वस्थ तरीके से विकसित हो सकेंगे और किसान अधिक उत्पादन ले सकेंगे I 
 
वेल्ज़ो™ फफूंदीनाशक फफूंदजनित रोगों से नियंत्रण के लिए दोहरी कार्यप्रणाली, मल्टीसाइट पर काम करता है, जो इसे रोग प्रतिरोधक क्षमता के कुशल प्रबंधन में सबसे प्रभावी विकल्प बनाता है। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ लम्बे समय का नियंत्रण और विश्वसनीय परिणाम देता है I इस प्रकार, वेल्ज़ो™ फफूंदीनाशक किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली पैदावार के साथ-साथ अधिक बाज़ार मूल्य प्राप्त करने में मदद करता है।
 
कोसूट™ फफूंदीनाशक अंगूर, धान, टमाटर, मिर्च और चाय जैसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फसलों के लिए उपयुक्त है। यह फफूंदजनित रोगों से प्रभावी सुरक्षा के लिए एक विशेष समाधान है। यह उन्नत फॉर्मूलेशन जैव-उपलब्ध कॉपर जारी करता है, जो व्यापक पहुँच और शीघ्र रोग नियंत्रण के लिए मजबूत संपर्क स्थापित करके रोगो से कुशलता से नियंत्रण प्रदान करता है। कोसूट™ फफूंदीनाशक फफूंद रोगों पर बेहतर और लंबे समय तक नियंत्रण ही नहीं करता, बल्कि रोग प्रतिरोध के प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
 
रवि अन्नावरपु, प्रेसिडेंट, एफएमसी इंडिया, ने कहा, "एफएमसी इंडिया में, हम किसानों की समस्याओं से उन्हें राहत दिलाने के उद्देश्य से, उन्नत समाधानों की पेशकश करके कृषि में क्राँति लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे वेल्ज़ो™ और  कोसूट™ फफूंदीनाशक उत्पाद इसके सार्थक उदाहरण हैं। उच्च गुणवत्ता वाले ये दोनों फॉर्मूलेशंस पौधों की विभिन्न प्रकार के रोगों को  प्रभावी ढंग से नियंत्रित करते हैं। एफएमसी इंडिया आधुनिक  समाधान पेश करने में विश्वास करता है, जिससे किसानों को उनकी पैदावार बढ़ाने और एक स्वस्थ कृषि वातावरण स्थापित करने में मदद मिलती है। हमें विश्वास है कि वेल्ज़ो™ और  कोसूट™ फफूंदीनाशक भारत के कृषि क्षेत्र में फसल रोग प्रबंधन के लिए नए मानक स्थापित करेंगे।"
 
वेल्ज़ो™ और कोसूट™ फफूंदीनाशक एफएमसी इंडिया की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जो कृषि विज्ञान के साथ ही किसानों के सामने आने वाली समस्याओं से निजात के लिए सर्वोत्तम समाधान पेश करती है। कंपनी आधुनिक, सुरक्षित और टिकाऊ समाधानों को बढ़ावा देने के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाले विश्वस्तरीय उत्पादों को उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है I