कई वर्षों बाद खुले मोहारा एनीकट के सभी 35 गेट
All 35 gates of Mohra Anicut opened after many years
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार इस वर्ष मोहारा एनीकट के सभी 35 गेट खोले गए। जिससे आंशिक रूप से नदी में जमे गाद (सिल्ट) निकलना एवं बाढ़ की स्थिति निर्मित होने से राहत मिलेगी। जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता नीलेश रामटेके ने बताया कि राजनांदगांव शहर के पेयजल की समस्या को देखते हुए गेट बंद किया गया था। पेयजल की समस्या को देखते हुए वर्षा ऋतु में भी कुछ गेटों को बंद रखना आवश्यक है, जिससे राजनांदगांव शहर में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। आवश्यकतानुसार नगरीय क्षेत्र के लिए मोहारा एनीकट के गेट खोले एवं बंद किए जाएंगे।






