4.41 करोड़ की नालंदा परिसर लाइब्रेरी का भूमि पूजन, डिप्टी सीएम शर्मा हुए शामिल

Deputy CM Sharma attends groundbreaking ceremony for Nalanda campus library worth Rs 4.41 crore

4.41 करोड़ की नालंदा परिसर लाइब्रेरी का भूमि पूजन, डिप्टी सीएम शर्मा हुए शामिल

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा जिले में शिक्षा और ज्ञान-संस्कृति को नई दिशा दी है। जिसमें बहुप्रतीक्षित 4 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 250 सीट क्षमता नालंदा परिसर लाइब्रेरी के निर्माण कार्य की नींव रखी गई है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जिले के युवाओं, प्रतियोगी परीक्षार्थियों, शोधार्थियों और पुस्तक प्रेमियों के लिए एक नया मील का पत्थर बताया।

नालंदा परिसर लाइब्रेरी लगभग डेढ़ एकड़ शासकीय भूमि पर निर्मित होगी। यह लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल संसाधनों और उन्नत अध्ययन माहौल से युक्त एक प्रमुख अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी। यहां 250 सीटों वाला पूर्णतः वातानुकूलित हॉल बनाया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह लाइब्रेरी कवर्धा ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए ज्ञान, अध्ययन और प्रतियोगी शिक्षा का सशक्त केंद्र बनेगी।