बोराई नदी पर एनीकट निर्माण के लिए 12.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

12.97 crore rupees approved for construction of anicut on Borai river.

बोराई नदी पर एनीकट निर्माण के लिए 12.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर,  22 दिसम्बर 2025 छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सक्ती जिले के विकासखण्ड-मालखरौदा अंतर्गत बोराई नदी पर भड़ोरा एनीकट सह रपटा निर्माण कार्य के लिए 12 करोड़ 97 लाख 19 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन और आवागमन सुविधा के साथ ही 160 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों द्वारा स्वयं के साधन से सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के कार्यों को पूर्ण कराने मुख्य अभियंता, मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।