विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक कॉल से मिल रहा समाधान

Vishnu's good governance is having an impact, a call is enough to get a solution

विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक कॉल से मिल रहा समाधान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्याओं का निराकरण हो रहा है। तिल्दा स्थित पुरानी बस्ती निवासी दोगेंद्र पथकर ने तीन महीने से केवाईसी अपडेट नहीं होने को लेकर शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि  केवाईसी अपडेट ना होने से उन्हें राशन भी मिलने में  परेशानी हो रही है. जिसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर  स्तिथ जन समस्या निवारण कॉल सेंटर मे की. जिसके बाद सम्बंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई. जिसके बाद विभागीय अधिकारियो ने मामले की जानकारी ली साथ ही आवेदक का कार्य भी करवाया. साथ ही आवेदक को इसकी जानकारी भी दी. आवेदक ने ख़ुशी जाहिर की और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है।