महापौर-सभापति के लिए टोयोटा गाड़ी तो अधिकारी के मारुति डिजायर
Toyota car for Mayor-Chairman and Maruti Dzire for officer
रायपुर। महापौर मीनल चौबे पूर्व महापौर की वाली गाड़ी की जगह नई चमचमाती टोयोटा गाड़ी में फर्राटा भरेंगी। यही नहीं, सभापति सूर्यकांत राठौर के लिए भी जल्द नई टोयोटा गाड़ी आएगी।
इसके लिए नगर निगम के मोटर वर्कशाप से प्रस्ताव बनाकर निगम मुख्यायल से सूडा को मंजूरी के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही नई गाड़ी की खरीदी की जाएगी।
इसी तरह नगर निगम का मोटर और विद्युत अभियांत्रिकी विभाग शहर में विद्युत पोल खड़ा करने संबंधी कार्य के लिए 5 टावर लोडर क्रय करेगा। नगर निगम के 10 जोन में विद्युत संबंधी कार्य की आवश्यकता को देखते हुए 10 नए टाटा एस वाहन क्रय करने का प्रस्ताव बनाया गया है।
रायपुर नगर निगम जल्द ही शहर की मुखिया के लिए नए वाहन की खरीदी करेगा। साथ ही नगर निगम सभापति को पुरानी गाड़ी की जगह निगम से नई गाड़ी मिलेगी।
इस संबंध में प्रस्ताव बनकर तैयार है। यही नहीं, विभागीय अधिकारियों के लिए 19 मारुति डिजायर वाहन खरीदने शासन से मंजूरी मांगी जा रही है। विदित हो कि निगम मुख्यालय में इस समय अपर आयुक्त, उपायुक्त, अधीक्षण अभियंता को पात्रता के आधार के निगम की ओर से वाहन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। वहीं कुछ अधिकारी किराये की गाड़ी का उपयोग कर रहे हैं।
अब हर जोन में विद्युत संबंधी कार्य के लिए 1 टाटा एस गाड़ी
नगर निगम के दस जोन स्थित 70 वार्डों में विद्युत व्यवस्था संबंधी कार्य के लिए अब हर जोन अलग से 1 टाटा एस गाड़ी रहेगी। इस तरह 10 जोन की जरूरत हिसाब से 10 टाटा एस की नई गाड़ी क्रय करने की तैयारी है।
आवारा मवेशी पकड़ने शहर में 10 काउकेचर, कुत्ता पकड़ने महज 1 डागकेचर
नगर निगम के पास कुत्तों की धरपकड़ करने 10 जोन के हिसाब से वर्तमान में 10 काउकेचर गाड़ी उपलब्ध है। प्रत्येक जोन को अलग से काउकेचर दिया गया है। वहीं शहरभर के आवारा कुत्तों की पकड़ने नगर निगम के पास केवल एक डाग केचर की व्यवस्था है। यह शहर के विस्तार को देखते हुए बहुत कम है, डाग केचर की संख्या बढ़ाने एक अरसे से मांग की जा रही है।






