एसडीओपी के रील बनाने के चक्कर में घायल की जान पर बन आई, अस्पताल ले जाने की जगह बनाने लगे वीडियो

The injured's life was in danger while SDOP was making a reel, instead of taking him to the hospital, they started making a video

एसडीओपी के रील बनाने के चक्कर में घायल की जान पर बन आई, अस्पताल ले जाने की जगह बनाने लगे वीडियो

ग्वालियर। ग्वालियर में पदस्थ एसडीओपी संतोष पटेल अक्सर अपनी रील्स और वीडियो की वजह से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरते हैं। लाखों की संख्या में इनके फालोअर भी हैं, लेकिन एक घटना की वीडियो बनाने के चक्कर में घायल की जान ही आफत में डाल दी।एक कार चालक भैंस से टकराया और घायल हो गया। यहां पुलिस भी पहुंच गई, तभी एसडीओपी को पता लगा तो वह भी पहुंच गए। यहां तक तो सब ठीक था, घायल को आटो में बैठाया और पूरी वीडियो बनाई, फोटो खींचे, जबकि आटो से तेज रफ्तार में पुलिस की गाड़ियां दौड़ती हैं, फिर भी इंटरनेट मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए यह वीडियो शूट किया। आटो एमपी07 आरए 7680 से घायल को भेजा।