कलेक्टर जनदर्शन में मिली त्वरित राहत
Quick relief received during Collector's public hearing
कोण्डागांव, 21 मई 2026
आवेदिका श्रीमती रुक्मिणी नंदा ने मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में अपने पुत्र के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री देवेंद्र शोरी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद कोण्डागांव को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री देवेंद्र शोरी के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद कोण्डागांव द्वारा शीघ्र प्रक्रिया पूर्ण करते हुए मात्र दो दिवस के भीतर आवेदिका को आज कलेक्टर के समक्ष मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।






