प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने टीआरटीआई परिसर में किया पौधारोपण
Principal Secretary Sonamni Bora planted a sapling in the TRTI campus
लोगों को पौधारोपण करने की अपील की
रायपुर। आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने इस मौके पर लोगों को पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते है। इससे जैव विविधता बनाए रखने में सहयोग मिलता है। वहीं जल संरक्षण के लिए काफी उपयोगी है। अतः हम सब को प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता को बनाए रखने के लिए पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्रभारी संचालक श्रीमती गायत्री नेताम, अनुसंधान अधिकारी मोहन साहू, योगेन्द्र निषाद सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।






