प्राध्यापक पद पर पदोन्नत हुए 275 से ज्यादा सहायक प्राध्यापक

More than 275 assistant professors were promoted to the post of professor

प्राध्यापक पद पर पदोन्नत हुए 275 से ज्यादा सहायक प्राध्यापक

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने गुरुवार रात निर्णय लेते हुए प्रदेश के 275 से अधिक सहायक प्राध्यापकों को प्राध्यापक पद पर पदोन्नत कर दिया। यह पदोन्नति न केवल इन शिक्षकों के करियर के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि यह सरकारों के कामकाज के तौर-तरीकों और प्रशासनिक गति पर भी सवाल खड़े करती है।

बताया जा रहा है कि, ये पदोन्नति आदेश वर्ष 2008 से लंबित थे, जो अब जाकर जारी किए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि, इनमें से कुछ शिक्षकों को 40 वर्षों बाद पदोन्नति का लाभ मिलेगा। जबकि कई ऐसे भी हैं जो पदोन्नति के इंतजार में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। हालांकि उन्हें अब भूतलक्षी प्रभाव के तहत इस पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग का अगला कदम सौ से अधिक प्राचार्यों की पदोन्नति को लेकर होगा, जिसके लिए जल्द ही विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित की जाएगी। यह निर्णय उच्च शिक्षा प्रणाली में लंबे समय से ठहरे विकास को गति देने वाला माना जा रहा है।