न्यू टिम्बर मार्केट में लगी आग, लपटों में घिरी तिमंजिला इमारत...

Fire broke out in New Timber Market, three-storey building engulfed in flames...

न्यू टिम्बर मार्केट में लगी आग, लपटों में घिरी तिमंजिला इमारत...

रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर स्थित न्यू टिम्बर मार्केट में शुक्रवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। आग एक तिमंजिला इमारत में लगी है। पूरी इमारत आग की लपटों से घिर गई है। आग की सूचना पर दमकल विभाग और देवेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं।

आग इतनी तेज है कि इमारत के पिछले हिस्से की दिवार तोड़कर दमकल विभाग आग बुझाने का प्रयास कर रहा है। खबर लिखे जाने तक नुकासन की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।